Add To collaction

-अफगानिस्तान के राजनीतिक घटनाक्रम का भारत पर प्रभाव----

2-अफगानिस्तान के राजनीतिक घटनाक्रम का भारत पर प्रभाव----

अफगानिस्तान में वर्तमान के राजनीतिक घटनाक्रम का समूचे विश्व पर प्रभाव पड़ेगा क्योंकि अफगानिस्तान में कट्टर धार्मिकता के अंधेपन ने मानवता को शर्मशार कर दिया है।तालिबानी शासन की तुलना सऊदी अरब के साथ करना बेमानी होगी तालिबान धार्मिक मूल्यो और धर्म के लिबास में व्यक्तिगत स्वार्थ के मध्य उग्रता बर्बरता सांस्कार संस्कृतियों की बर्बादी का वर्तमान एव अंधकारमय भविष्य की तरफ बढ़ रहे है सही है पहले रूस बाद में अमेरिका जैसे विश्व के शक्तिशाली आधुनिकता के समाज के साये में कट्टर धर्मांधता पर आजादी का मुलम्मा चढ़ा कर तालिबान की उर्वरा भूमि का निर्माण हुआ जो अंततः मानव सभ्यता के लिये खतनक है।भारत पर इसका दूरगामी प्रभाव पड़ने वाला है एक तो पाकिस्तान की छद्म युद्ध नीति के देन जम्मू कश्मीर में उग्रवाद जिस पर राष्ट्र नियंत्रण करने की कोशिश में अपनी क्षमता का उपयोग कर रहा था जो स्वयं एक समस्या थी अब तालिबान इस्लामिक उग्रवाद को हवा देंगे और नए जोश उत्साह में तालिबान आजादी का फरेब जुनून फिर से जागृत कर युवाओं को मुख्य धारा से अलग थलग करने का प्रायास करेंगे साथ ही साथ चीन पाकिस्तान उन्हें इस कुकृत्य में उसका परोक्ष साथ भी देंगे हलाकि चीन अपने आंतरिक मामलों में स्कामिक कट्टरपंथीयो को कुचलता रहेगा।अमेरिका की स्थिति बड़ी अजीब है उसके द्वारा अफगानिस्तान के लोकतंत्र के लिये तैयार किये गए सैनिकों का तालिबानी के समक्ष आत्मसमर्पण एव राष्ट्रपति अशरफ गनी का अफगानिस्तान से पलायन उसकी राजनीतिक पराजय या यूं कहें कि विगत ऊँन्नीस वर्षों के उसके मंसूबों पर पानी फिरने जैसा है  वैसे भी अमेरिका को अफगानिस्तान से कोई राजनीतिक आर्थिक लाभ नही था लोकतंत्र के नाम पर कब तक अपनी जनता के पैसे को अफगानिस्तान की लोकतंत्र रक्षा के नाम पर झोकता अफगानिस्तान से अमेरिका सेना की वापसी के परिणाम का अमेरिका जनता एव विश्व परिणाम निर्धारित करेगा।भारत पर अफगानिस्तान में तालिबान वर्चस्व का  नकारात्मक विध्वंशक एव विघटनकारी प्रभाव पड़ेगा वैसे भी भारत मे राष्ट्र बाद कि बुनियाद अभी शैशव अवस्था मे है ऐसी स्थिति में छद्म धर्म निरपेक्ष तकते तालिबानी सम्बल बनेंगे जिनके आसार दिखने लगे है साथ ही साथ चारवाह समेत सभी साझा परियोजना भारत अफगानिस्तान  ठप्प हो जाएंगी आर्थिक संबंधों पर इसका गहरा दूरगामी प्रभाव पड़ेगा।।

नंदलाल मणि त्रिपाठी पीतांम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश

   10
3 Comments

Gunjan Kamal

26-Nov-2022 09:50 AM

बहुत ही सुन्दर

Reply

Ayshu

18-Nov-2022 06:10 AM

Nice

Reply

Bahut sundar 👌🌺

Reply